पावर प्ले एलईडी कंपनी कैंपस मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा एवं धार्मिक कार्यक्रम 15 फरवरी को
पावर प्ले एलईडी कंपनी कैंपस मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा एवं धार्मिक कार्यक्रम 15 फरवरी को
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। ॐ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026, रविवार को पावर प्ले एलईडी कंपनी कैंपस स्थित मंदिर में विशेष पूजा एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तगण भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।
आयोजन के अंतर्गत विशेष पूजन, अभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
श्रीमती मीना पूरन चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
