मानसरोवर धाम में 15 फरवरी को शिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। हरिहर नगर (फंदा) स्थित मानसरोवर धाम में 15 फरवरी 2026, रविवार को शिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तक महारुद्राभिषेकम से होगी, इसके पश्चात प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। प्रातः 11:00 बजे से भजन प्रस्तुति का आयोजन होगा, वहीं दोपहर 12:00 बजे से निःशुल्क रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा।

दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक प्रदेश के कलाकारों द्वारा शिवजी एवं उनके गणों (अघोरी) द्वारा मशान की होली, राधा-कृष्ण का रास, फूलों की होली तथा माँ काली के विकराल रूप में नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

महोत्सव के दौरान विशेष प्रसादी के रूप में भांग का भोग भी वितरित किया जाएगा। आयोजक संजय कश्यप एवं समस्त समितियों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।