खाटू श्याम सूरज नगर पनघट परिसर में नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन

संतोष योगी की खबर 

भोपाल सूरज नगर। नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार को विधि-विधान के साथ खाटू श्याम और नर्वदेश्वर शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य महोत्सव संपन्न हुआ। यह आयोजन पनघट परिसर में श्रद्धालुओं और नगरवासियों की उपस्थिति में किया गया। प्राण-प्रतिष्ठा की पूजा-पूजन और अनुष्ठान आचार्य रोहित पांडे और आचार्य अखिलेश सांवरिया के संधित्य में संपन्न हुए।

इस अवसर पर मंदिर में हवन, भंडारा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के अनुसार प्रसाद ग्रहण किया। गोविंद ने बताया कि शुक्रवार को महायज्ञ की पूर्ण आहुति दी गई और विधि-विधान से प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इसके बाद हवन और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

इस शुभ अवसर पर लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम के दर्शन किए और भोजन प्रसादी ग्रहण की। प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, महापौर मल्टी राय सहित कई गणमान्य नागरिक और परिसर के समस्त नागरिक इस महोत्सव में उपस्थित रहे।

समस्त नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक अवसर का हिस्सा बनकर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत अनुभव साझा किया।