महाशिवरात्रि पर शिव शक्ति शनि धाम, अवधपुरी में बाबा बर्फानी का दुग्धाभिषेक 21 लीटर दूध से

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति शनि धाम मंदिर में बाबा बर्फानी का दिव्य स्वरूप स्थापित कर 21 लीटर दूध से भव्य दुग्धाभिषेक किया जाएगा तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रसाद वितरण का यह आयोजन पिछले लगभग 15 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। बाबा की सेवा में प्रतिवर्ष कामेश्वर सिंह, बीरेंद्र तिवारी, प्रदीप सिंह, नवल सिंह, अभिजीत सिंह, मधु भाई, अवधेश सिंह, विकास मेहरा, प्रिय यादव, सीमा राज टोरिया एवं सीमा पटेल सक्रिय रूप से सहयोग करते हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित रहेंगी। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।