भोलेनाथ ने किया नगर भ्रमण, शिव परिवार का गांव में हुआ भव्य स्वागत
भोलेनाथ ने किया नगर भ्रमण, शिव परिवार का गांव में हुआ भव्य स्वागत
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। नीलबड़ क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा जब भगवान भोलेनाथ अपने परिवार सहित नगर भ्रमण पर निकले। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच शिव परिवार की भव्य झांकी का गांववासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। श्रद्धालुओं में उत्साह, आस्था और भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली।
नगर भ्रमण के दौरान भगवान शिव, माता पार्वती एवं गणेश जी की मनमोहक झांकियों ने सभी का मन आकर्षित किया। ग्राम पंचायत की सरपंच कमला योगेश कुशवाहा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर शिव परिवार का अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि संत श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज मंदिर प्रांगण, प्लॉट नं. 360, बेरखेड़ी वाज्यपत, नीलबड़ में 13, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को भगवान भोलेनाथ के सह-परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा एवं भव्य जीवन-सम्मान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन का संचालन कान्दू जन कल्याण समिति, भोपाल (म.प्र.) द्वारा किया जा रहा है। समिति के संरक्षक राजेश गुप्ता (गुड्डू), मा. रामेश्वर शर्मा जी (विधायक, हुजूर), अध्यक्ष मदन गुप्ता, महामंत्री (सचिव) प्रदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, राजमंगल गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, अमर गुप्ता, सचिव मंडल अशोक गुप्ता, बच्चालाल गुप्ता, सन्नीदेव गुप्ता, प्रचार मंत्री बृजेश गुप्ता, मंतोष गुप्ता, सूरज गुप्ता, सलाहकार मंडल ओ.पी. गुप्ता, जे.एल. गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, डॉ. रतन गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, ललन गुप्ता, देवेन्द्र शाह, रामाश्रय गुप्ता, विजय गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, उमेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजन शाह, सुभाष गुप्ता (ब.), डेभा गुप्ता तथा सदस्यगण राम आशीष गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुजीत गुप्ता, मनोज गुप्ता, किशन गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजेश गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता सक्रिय रूप से आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने समस्त समाजबंधुओं, राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा दान-सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
