कोलार में ‘विंडसर अरालिया’ की लग्जरी अपार्टमेंट श्रृंखला, शिवरात्रि पर विशेष ऑफर की घोषणा
कोलार में ‘विंडसर अरालिया’ की लग्जरी अपार्टमेंट श्रृंखला, शिवरात्रि पर विशेष ऑफर की घोषणा
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘विंडसर अरालिया’ लग्जरी प्रीमियम बंगलो एवं अपार्टमेंट श्रृंखला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की गई है। प्रोजेक्ट में ईडब्ल्यूएस, 1 बीएचके, 2 बीएचके एवं 3 बीएचके फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिन पर सीमित अवधि के लिए विशेष छूट दी जा रही है।
प्रबंधन के अनुसार, महाशिवरात्रि स्पेशल ऑफर के तहत प्रत्येक बुकिंग पर ₹50,000 तक का डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। साथ ही चयनित फ्लैट्स पर मॉड्यूलर किचन बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। यह ऑफर विशेष रूप से उन परिवारों के लिए लाभकारी है जो अपने सपनों का घर आधुनिक सुविधाओं के साथ किफायती दरों पर लेना चाहते हैं।
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट्स पर शासन की योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को अतिरिक्त लाभ भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए घर का सपना साकार करना और आसान हो सके।
कोलार क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट में बेहतर लोकेशन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, हरित वातावरण एवं आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर घर बुक करने वालों के लिए यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा।
इच्छुक नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिवरात्रि के पावन अवसर पर अपने सपनों का 2 या 3 बीएचके फ्लैट बुक कर इस विशेष योजना का लाभ उठाएं।
