प्रांतीय कुशवाहा समाज म.प्र. में युवाओं की बड़ी नियुक्ति, संगठन को मिली नई ऊर्जा
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रांतीय कुशवाहा समाज म.प्र. में युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों के बाद समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा की सहमति से समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे मुरली कुशवाहा को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं भोपाल जिले के पूर्व जिला महामंत्री भाई आशीष कुशवाहा को युवा प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन घोषणाओं के बाद सोशल मीडिया, फोन कॉल एवं व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
समाजजनों का कहना है कि युवा नेतृत्व से संगठन की गतिविधियों में तेजी आएगी, युवाओं को मंच मिलेगा और सामाजिक एकता को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। संगठन को उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
दोनों भाइयों को नई जिम्मेदारियों के लिए ढेरों शुभकामनाएँ देते हुए समाज ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश मान सिंह कुशवाह ने कहा की युवाओं का नेतृत्व ही समाज की विकास के मुख्य धारा है इस अवसर पर नारायण सिंह कुशवाहा कैलाश कुशवाहा सहित सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है
