तिलभांडेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, तीन कुंटल खिचड़ी का वितरण

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ: संजय योगी

मो. 7805953532

सिराली।नगर के प्रसिद्ध तिलभांडेश्वर मंदिर में आज श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रातःकाल से ही भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर समाजसेवी महेश कुशवाहा जी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप लगभग तीन कुंटल खिचड़ी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। दूर-दराज से आए भक्तों ने भी महादेव जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं का विशेष सहयोग रहा।

मंदिर समिति ने सभी भक्तों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बताया।