डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था भोपाल द्वारा शिवरात्रि पर महाप्रसादी वितरण 15 फरवरी को

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था भोपाल (रजि.) द्वारा भव्य महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 फरवरी 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम का आयोजन सोनागिरी, पिपलानी पेट्रोल पंप चौराहा, भेल, भोपाल स्थित स्थल पर किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। संस्था द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण, भक्तिमय वातावरण एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का महान पर्व है और इस अवसर पर महाप्रसादी वितरण समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।