बुरहानपुर प्रवास पर मुख्यमंत्री का संयुक्त मोर्चा ने किया भव्य स्वागत
बुरहानपुर प्रवास पर मुख्यमंत्री का संयुक्त मोर्चा ने किया भव्य स्वागत
संतोष योगी की खबर 99932 68143
बुरहानपुर। संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav का बुरहानपुर प्रवास के दौरान भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने 10 फीट लंबी विशाल माला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा एनपीएस योजना के अंतर्गत पारिवारिक पेंशन योजना लागू करने तथा किसानों के हित में भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन जनहितकारी पहलों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए संयुक्त मोर्चा ने उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौकसे, नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के जिला संयोजक विजय राठौड़, मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद कापसे, जिला अध्यक्ष श्रीकांत गंगराड़े, संतोष दलाल, विनोद राठौड़, जगदीश चौधरी, समाधान सिसोदिया, अशोक पाटिल, शाहरुख खान, मनोज महाजन, प्रभाकर चौधरी, दिनेश सोनी सहित लगभग डेढ़ सौ कर्मचारियों ने उपस्थित होकर स्वागत किया।
इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न मांगें भी रखीं, जिनमें वरिष्ठता बहाली, प्रथम नियुक्ति दिनांक से पेंशन लागू करने, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा योजना लागू करने, केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने तथा चतुर्थ समयमान वेतनमान के आदेश जारी करने की मांग प्रमुख रही।
मुख्यमंत्री ने भी प्रदेशाध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित का पुष्पवर्षा कर स्वागत स्वीकार किया। कार्यक्रम स्थल पर “भारत माता की जय”, “मोहन यादव जिंदाबाद” तथा “पुरानी पेंशन बहाल करो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
संयुक्त मोर्चा ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें राहत प्रदान करेगी।
