प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली श्रृंखला ‘संगीतमय 32वां पाठ’ एक शाम छींद वाले दादा जी के नाम—विशालता, भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न
08 जिलों के 49 सकल समाज धर्म प्रेमियों का हुआ सम्मान।

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली भक्ति-श्रृंखला के अंतर्गत संगीतमय 32वां पाठ आज अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और दैवीय माहौल के बीच संपन्न हुआ। जिसमें मध्य *जगतगुरु* देवाचार्य जी महाराज वृंदावन एवं प्राचीन सिद्ध गुफा मंदिर भोपाल ओर बटेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री अंकित कृष्ण तेनगुरिया *बटुक* जी महाराज विदिशा, महंत श्री *रामदास* त्यागी जी महाराज, महंत श्री *पुरुषोदानंद* जी महाराज की रही पावन उपस्थित। यह आयोजन छींद वाले दादा जी को समर्पित रहा, जिसमें *08* जिलों एवं तहसीलों से पधारे भक्तों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया।

पाठ के उपरांत *49 सनातन धर्म प्रेमियों को उनके जन्मदिन* तथा वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सम्मानित किया गया। वहीं *राम का आधार = रामायण* वितरण योजना के तहत *10 महानुभावों को श्रीरामचरितमानस (अर्थ* सहित) की पवित्र प्रतियां भेंट की गईं। *10 महानुभावों को श्री शिव महापुराण वितरित* किया गया । *251 महानुभावों को अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरित किए गए* । 

इस दिव्य आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के प्रदेश, संभाग, जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा व्यक्त की।

संगीत, भजन, हनुमानजी की महिमा और आध्यात्मिक प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम अत्यंत सुसंपन्न एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अगला— *33वां संगीतमय पाठ मार्च माह में आयोजित किया जाएगा। जिसमें फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा*