महाशिवरात्रि पर शिव शक्ति शनि धाम, अवधपुरी में बाबा बर्फानी का 21 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक संपन्न

संतोष योगी | 9993268143

भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अवधपुरी स्थित शिव शक्ति शनि धाम मंदिर में बाबा बर्फानी का दिव्य स्वरूप स्थापित कर 21 लीटर दूध से भव्य दुग्धाभिषेक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने उपस्थित होकर भगवान का पूजन-अर्चन किया और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दुग्धाभिषेक के पश्चात महाआरती की गई तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रसाद वितरण का यह आयोजन पिछले लगभग 15 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। बाबा की सेवा में प्रतिवर्ष कामेश्वर सिंह, बीरेंद्र तिवारी, प्रदीप सिंह, नवल सिंह, अभिजीत सिंह, मधु भाई, अवधेश सिंह, विकास मेहरा, प्रिय यादव, सीमा राज टोरिया एवं सीमा पटेल सक्रिय रूप से सहयोग करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित रहीं। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी भक्तों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।