सेवा और श्रद्धा का संगम: आमासेल में 70 किलो साबूदाने की खिचड़ी से हुआ शिवभक्तों का स्वागत
भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो चीफ: संजय योगी | 7805953532
आमासेल (सिराली/हरदा)।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरदा जिले की तहसील सिराली के ग्राम आमासेल में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। जहां एक ओर शिवभक्त जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहे थे, वहीं दूसरी ओर ग्रामवासियों ने 70 किलो साबूदाने की खिचड़ी बनाकर उन्हें प्रसादी स्वरूप अर्पित कर पुण्य लाभ कमाया।
ग्राम आमासेल स्थित खेड़ापति हनुमान जी मंदिर के पास यह सेवा कार्य आयोजित किया गया। खास बात यह रही कि जो श्रद्धालु गुप्तेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे, उन्हें ग्राम के युवाओं ने प्रेमपूर्वक रोककर प्रसादी ग्रहण करवाई।
ढोल-नगाड़ों और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने ग्रामवासियों की इस सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस पुनीत कार्य में मंडल अध्यक्ष मनीष मागुले के साथ केनु दोगने, बालकृष्ण माछले, सुमित माछले, मयूर बोधा, परमानंद दोगने, अंकित बंड, मोनू दोगने, ऐश्वर्या भारद्वाज, धीरज काजवे, राजू सेठ, तरुण इंगले, राज दोगने, गौतम माछले, आयुष दोगने, संदीप दोगने, अक्षय उपाध्याय एवं धीरज बोघा सहित ग्राम के अनेक युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
ग्रामवासियों ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर आयोजित किया जाता है, जो अब गांव की परंपरा बन चुका है। आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।
महाशिवरात्रि पर आमासेल की यह पहल केवल प्रसादी वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह सेवा, समर्पण और सामूहिक सद्भाव का जीवंत उदाहरण बनकर उभरी।
