रहटगॉव सियाराम बाबा कुटी एवं भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा का संगम, महाशिवरात्रि पर बंटा महाप्रसाद

भोपाल हेडलाइंस — राहुल पवार योगी की खबर

रहटगॉव। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम रहटगॉव स्थित सियाराम बाबा कुटी एवं भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध एवं बिल्वपत्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर को ग्रामीणों द्वारा आकर्षक सजावट और भव्य डेकोरेशन से सुसज्जित किया गया। पूरे ग्राम की धर्मप्रेमी जनता ने बढ़-चढ़कर आयोजन में भाग लिया और वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 50 किलो फरियाली नमकीन श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।