अजेश्वर महादेव मंदिर में एक कुंटल खिचड़ी व मिठाई वितरण का भव्य आयोजन
अजेश्वर महादेव मंदिर में एक कुंटल खिचड़ी व मिठाई वितरण का भव्य आयोजन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोपाल के पांच नंबर स्थित अजेश्वर महादेव मंदिर में एक कुंटल साबूदाने की खिचड़ी एवं मिठाई वितरण का भव्य कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रातः 10 बजे किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
अपने उद्बोधन में विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव त्याग, तपस्या और कल्याण के देवता हैं, जिनकी आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सामाजिक समरसता और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदू सनान्से ने बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन समिति ने सभी भक्तजनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
