मानसरोवर धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे
मानसरोवर धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोपाल के हरिहर नगर फंदा स्थित मानसरोवर धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में करीबन 5 लाख श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया।
मंदिर के संस्थापक एवं अध्यक्ष संजय कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। इस अवसर पर भक्तों को सवा लाख रुद्राक्ष का वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा विशेष डमरू दल, जिसकी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। डमरू की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सुरक्षा, पेयजल, प्रसाद वितरण और पार्किंग सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने मानसरोवर धाम को प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में एक बार फिर विशेष पहचान दिलाई। इस अवसर पर पुजारी सालिकराम तेजगुनी ने बताया यह सही भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है
