जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप भोपाल का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप भोपाल का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप भोपाल के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज शहर के गुजराती समाज भवन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।
संस्थापक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शकों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष श्री कैलाशचंद भंडारी तथा वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री राजेश तातेड़, श्री आई.एल. मेहता एवं श्री अरुण कंठारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके सान्निध्य में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों की शपथ ली।
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में शपथ
समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री विजय मेहता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनीष सुराणा एवं श्री संजय छाजेड उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में श्री विजय ललवानी, श्री संतोष जैन ‘मामा’, श्री मनोहर लोढ़ा, श्री राजेश तांतेड़, श्री ईश्वरलाल मेहता एवं श्री अरुण कोठारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इनकी उपस्थिति में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुनील बबीता जी डोसी (ग्रुप के 15वें अध्यक्ष), चेयरमैन श्री कपिल अनुपमा जैन, उपाध्यक्ष श्री संजय सपना कोठारी एवं श्री सुधीर मनीषा भंडारी, सचिव श्रीमती अपर्णा संजीव चानोदिया एवं श्री सुजीत मनीषा रामपुरिया, कोषाध्यक्ष श्री हितेंद्र हिमानी कोठारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ग्रहण की।
संगठन, सेवा और एकता पर बल
मुख्य अतिथि श्री विजय मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था के नए पदाधिकारी समाजहित, सेवा एवं संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग, एकता एवं समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुनील बबीता जी डोसी ने अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि वे ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सतत प्रयास करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से ग्रुप के मेडिकल बैंक को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में “माया मैत्री से संगठन, संगठन से सेवा” का संदेश प्रमुख रूप से प्रतिध्वनित हुआ।
संचालन एवं आभार
कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक मालू द्वारा किया गया। अंत में सचिव श्रीमती अपर्णा चानोदिया ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
यह जानकारी संजय कोठारी नीतू कोठारी द्वारा प्रदान की गई।
