जवाहर चौक लोहार मार्केट में तीसरे वर्ष भी बाबा बर्फानी शिवलिंग की स्थापना, महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। जवाहर चौक स्थित लोहार मार्केट में गाड़िया लोहार समाज द्वारा लगातार तीसरे वर्ष बाबा बर्फानी जी की भव्य शिवलिंग मूर्ति की स्थापना की गई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

गाड़िया लोहार समाज की निरंतर सेवा परंपरा

गाड़िया लोहार समाज विगत तीन वर्षों से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ इस आयोजन को संपन्न कर रहा है। जवाहर चौक क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया, जहां दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। महाआरती के समय पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

निलेश कुमार श्रीवास्तव ने मूर्ति रूप में की पूजा-अर्चना

इस वर्ष के आयोजन की विशेष आकर्षण समिति सदस्य निलेश कुमार श्रीवास्तव रहे, जो बाबा बर्फानी के मूर्ति स्वरूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। श्रद्धालुओं ने उनके साथ मिलकर भक्ति भाव से आरती में सहभागिता की।

समिति पदाधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष राजू राणा जी के नेतृत्व में जगदीश साहू जी, नरेन्द्र यादव जी, अमन मुग्दल जी, राजा, किशन साहू जी, अर्जुन राणा जी, आयुष साहू जी सहित गाड़िया लोहार समाज के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

समिति अध्यक्ष राजू राणा जी ने बताया कि समाज की एकता और सहयोग से यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष और अधिक भव्य रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार बाबा बर्फानी की स्थापना और महाआरती का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाता रहेगा।