भोपाल में महाशिवरात्रि पर भव्य खिचड़ी वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ, मध्य प्रदेश इकाई द्वारा भोजपुर चौराहे स्थित महामृत्युंजय मंदिर परिसर में विशाल खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुव्यवस्थित प्रबंधन और ट्रेडिंग व्यवस्था की गई, जिससे प्रसाद वितरण का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुआ। आयोजन में भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष मुकेश जोशी द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनमोहन सोनी, रामफूल कीर, यशवंत योगी, गोविंद लोवंशी, थान सिंह राजपूत, सीताराम राजपूत, महेंद्र मीणा, गजराज मीणा, रामप्रकाश पटेल सहित विश्व हिंदू महासंघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस धार्मिक आयोजन में बजरंग दल एवं अन्य धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।

अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना संगठन का सौभाग्य है और भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।