पावर प्ले एलईडी कंपनी कैंपस मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा एवं धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
पावर प्ले एलईडी कंपनी कैंपस मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा एवं धार्मिक कार्यक्रम संपन्न
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पावर प्ले एलईडी कंपनी कैंपस स्थित मंदिर में विशेष पूजा एवं धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजन के अंतर्गत भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन, अभिषेक एवं विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए और पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा।
कार्यक्रम के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा भक्तों के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे सभी ने सहज रूप से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रीमती मीना पूरन चौरसिया ने बताया कि महाशिवरात्रि का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।
धार्मिक उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
