श्री बाबा अमरनाथ धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा 16वीं भव्य शिव बारात एवं भंडारा संपन्न

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री बाबा अमरनाथ धर्मार्थ सेवा समिति (पंजी.), भोपाल द्वारा रविवार, 15 फरवरी 2026 को आयोजित 16वीं भव्य शिव बारात एवं विशाल भंडारा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन 17वीं अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के अंतर्गत किया गया।

शिव बारात का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे आदर्श नगर सेवा बस्ती स्थित शिव मंदिर से हुआ। बारात कृष्णा मार्केट, राजा भोज विश्वकर्मा मंदिर मार्ग से होते हुए बागसेवनिया मेन रोड और भोले चौराहा पहुंची। मार्ग भर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की झांकी के दर्शन कर पुष्प वर्षा की और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

समिति के अध्यक्ष रामविलास टाले गुजर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, शिव बारात एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप में कृष्णा गौर (राज्य मंत्री एवं विधायक, गोविन्दपुरा विधानसभा) एवं कमल पटेल (पूर्व कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश शासन) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सज्जन सिंह परमार ने भी भोले बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के सफल संचालन में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

उल्लेखनीय है कि इसी दिन समिति अध्यक्ष रामविलास टाले की विवाह वर्षगांठ भी थी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

भक्ति, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।