महाशिवरात्रि पर्व पर 51 किलो फलाहारी नमकीन वितरित

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की की खबर 7805953532

छीदगांव तमोली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम छीदगांव तमोली की कॉलोनी में श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाकाल समिति द्वारा 51 किलो फलाहारी नमकीन का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है, जिसे श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया जाता है। फलाहारी प्रसाद वितरण के माध्यम से उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया।

आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।