जवाहर चौक लोहार मार्केट में तीसरे वर्ष बाबा बर्फानी शिवलिंग की स्थापना, महाआरती में उमड़ा जनसैलाब

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। जवाहर चौक स्थित लोहार मार्केट में गाड़िया लोहार समाज द्वारा लगातार तीसरे वर्ष बाबा बर्फानी जी की भव्य शिवलिंग मूर्ति की स्थापना की गई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा।
समिति अध्यक्ष राजू राणा जी के नेतृत्व में जगदीश साहू जी, नरेन्द्र यादव जी, अमन मुग्दल जी, राजा साहू, किशन साहू जी, अर्जुन राणा जी, आयुष साहू जी सहित गाड़िया लोहार समाज के सभी सदस्य आयोजन में सक्रिय रहे और इसे सफल बनाया।
विधायक भगवान दास सबनानी का संदेश
भगवान दास सबनानी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस वर्ष के आयोजन की खास बात थी समिति सदस्य निलेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा मूर्ति रूप में उपस्थित होकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करना। श्रद्धालुओं ने उनके साथ भक्ति भाव से महाआरती में भाग लिया और धर्मलाभ अर्जित किया।
समाज ने लगातार तीन वर्षों से यह परंपरा निभाई है और भविष्य में भी बाबा बर्फानी की स्थापना और महाआरती इसी उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित करने का संकल्प जताया।