दिव्यांग खिलाड़ियों को सशक्त मंच देने की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 – नॉट आउट @100 नेहरू नगर पुलिस स्टेडियम, भोपाल में 100 घंटे का अद्भुत संकल्प

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल समावेशी समाज के निर्माण, समान अवसरों की स्थापना और दिव्यांग खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से टास्क इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च द्वारा

‘राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 – नॉट आउट @100’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रेरणादायी महोत्सव कुशाभाऊ ठाकरे न्यास, टास्क इंटरनेशनल एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

 *सहानुभूति नहीं, सशक्तिकरण*

विगत एक दशक से टास्क इंटरनेशनल सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च दिव्यांगजनों के उत्थान, कौशल विकास एवं सामाजिक मुख्यधारा से उनके सशक्त जुड़ाव हेतु निरंतर कार्यरत है। संस्था का स्पष्ट संदेश है—

दिव्यांगजन दया के पात्र नहीं, अवसर के अधिकारी हैं।

यह आयोजन खेल के माध्यम से आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश देने का प्रयास है।

100 घंटे का अद्वितीय एवं विश्व स्तरीय संकल्प

जैसा कि सर्व विदित है, वर्ष 2026 को श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप इस महोत्सव में 100 घंटे तक निरंतर क्रिकेट खेलने का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन विश्व का अपनी तरह का पहला प्रयास है, जो राजधानी भोपाल में इतिहास रचने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस कवरेज करने हेतु -

Guinness World Records

Limca Book of Records

Asia Book of Records

आदि वैश्विक संस्थाओं को प्रमाणीकरण हेतु आमंत्रित किया गया है।

यह संकल्प केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और समर्पण, समावेशी समाज के निर्माण का जीवंत प्रतीक बनेगा।

इस बेहद विलक्षण और प्रेरणादाई कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता तथा प्रेरक,

कार्यक्रम संयोजक, डॉ. राघवेंद्र शर्मा पिछले लगभग 20 वर्षों से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उनके नेतृत्व में यह महोत्सव खेल के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन और नई सामाजिक चेतना का संदेश देगा।

 देशभर से सहभागिता

देश एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से दिव्यांग खिलाड़ी इस बेहद रोमांचक खेल महोत्सव में भाग ले रहे हैं। यह विशिष्ट खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आपको एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेंगे।

यह आयोजन समाज को यह प्रेरक संदेश देगा—

“अवसर और विश्वास मिले तो हर व्यक्ति अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर इतिहास रच सकता है।”

आयोजन विवरण

 स्थान: नेहरू नगर पुलिस स्टेडियम, भोपाल

 प्रारंभ: 22 फरवरी 2026, प्रातः 10:00 बजे

 समापन: 26 फरवरी 2026, दोपहर 2:00 बजे

 अवधि: निरंतर 100 घंटे

 समाज से अपील

आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों—जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से इस प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता कर दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

यह महोत्सव केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि समानता, सम्मान, संकल्प और विश्वस्तरीय उपलब्धि की दिशा में एक साहसिक कदम है।

 

📞 संपर्क

डॉ. राघवेंद्र शर्मा

कार्यक्रम संयोजक

राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 – नॉट आउट @100

मो.: 9200000055