खिरकिया में दिव्यांगजनों के लिए स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

खिरकिया/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले में 18 वर्ष तक के दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद पंचायत प्रांगण खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर संपन्न हुआ।

उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में चल रहे इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों से 4,910 बच्चों, विद्यालय एवं छात्रावासों से 870 विद्यार्थियों तथा शिविर स्थल पर 289 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

शिविर में चिन्हित दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को विभागीय पेंशन योजनाओं सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों का समय पर चिन्हांकन कर उन्हें शासन की सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि वे सामाजिक सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं का लाभ ले सकें।