भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा का रहटगांव प्रवास, शोक संतप्त परिवारों को दी श्रद्धांजलि

 

भोपाल हेडलाइंस राहुल पवार योगी की खबर विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें 9770763164

 

रहटगांव। राजेश वर्मा (काका जी) ने रहटगांव प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बूथ क्रमांक 122 के अध्यक्ष राहुल पवार के चाचा, सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर बंशीधर पवार के देवलोक गमन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसी क्रम में संतोष अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान किया।

इसके पश्चात ग्राम नजरपुरा में मंडल कोषाध्यक्ष श्रीराम चौहान के निवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गयाप्रसाद पाण्डेय, मंडल महामंत्री रामकृष्ण सोलंकी, बूथ मंत्री धर्मेंद्र यादव एवं बूथ अध्यक्ष जयदीप राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।