अखिल भारतीय राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय बैठक भोपाल में संपन्न
8 वें वेतन आयोग, सीधी भर्ती बहाली व राष्ट्रीय आंदोलन की रणनीति पर हुआ मंथन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल, मध्यप्रदेश। चतुर्थ श्रेणी (डी-ग्रुप) कर्मचारियों के राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय बैठक 20 फरवरी 2026 को भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें देशभर से आए पदाधिकारियों एवं राज्य प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत रणनीति तय की।

बैठक में 8वें वेतन आयोग को सभी राज्यों में केंद्र के अनुरूप लागू कराने हेतु संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा, चतुर्थ संवर्ग (डी-ग्रुप) में वर्षों से बंद सीधी भर्ती को पुनः प्रारंभ कराने की मांग, रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति, ठेका एवं आउटसोर्स प्रथा समाप्त करने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने तथा सेवा व सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने जैसे मुद्दों पर गहन मंथन हुआ। साथ ही 17 मार्च को नई दिल्ली में प्रस्तावित एक दिवसीय प्रदर्शन को व्यापक रूप से सफल बनाने की रणनीति पर भी सहमति बनी।

बैठक में 21 फरवरी 2026 को आयोजित जंगी प्रदर्शन एवं आमसभा की योजना पर भी चर्चा हुई। इसमें मध्यप्रदेश के सभी जिला, तहसील, संभाग और ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि प्रदर्शन का उद्देश्य कर्मचारियों के वर्षों से दबे हुए दर्द और असुरक्षा की आवाज को उठाना है, जिसमें वेतन विसंगति, स्थायी भर्ती की कमी, ठेका व आउटसोर्सिंग की समस्या, पुरानी पेंशन योजना का न होना और समान कार्य के लिए समान वेतन जैसी समस्याओं से कर्मचारी प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं।

बैठक की अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. गणेशन (तमिलनाडु) ने की, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामराज द्विवेदी (उत्तर प्रदेश) ने की तथा सभा का संचालन एवं मार्गदर्शन दर्शन सिंह लभाना (पंजाब) ने किया। सीनियर जनरल सेक्रेटरी एवं प्रान्ताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने सभी राज्यों के कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी पीड़ा और मांगों के समर्थन में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करें।

बैठक एवं प्रदर्शन को देशभर के डी-ग्रुप कर्मचारियों की अधिकारों की रक्षा और आवाज़ को मजबूती देने के लिए एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। जिला अध्यक्ष राम कुंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया