भोपाल में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ का सम्मान समारोह संपन्न प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने किया 17 मार्च के प्रदर्शन का ऐलान
भोपाल में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ का सम्मान समारोह संपन्न प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने किया 17 मार्च के प्रदर्शन का ऐलान
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ का भव्य सम्मान समारोह राजधानी भोपाल में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आए पदाधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में संगठन की आगामी रणनीति और कर्मचारियों की मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
महेंद्र शर्मा ने दी आंदोलन की जानकारी
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 17 मार्च को नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार तक कर्मचारियों की आवाज मजबूती से पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शन निर्णायक साबित होगा।
उन्होंने समस्त कर्मचारियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाएं और अपनी जायज मांगों को प्रभावी ढंग से रखें।
राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. गणेशन तथा कर्नाटक से वाइस प्रेसिडेंट नागेंद्र सिद्धू सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने संगठन के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए आगामी आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। सभी का आभार जिला अध्यक्ष राम कुंडल ने किया
