गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
30 से 35 वर्ष आयु का प्रतीत हो रहा युवक
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक का रंग सांवला है। उसने नीले-सफेद चेकदार शर्ट पहन रखी थी, साथ ही कपड़े की जैकेट पहनी हुई है जिस पर “Gucci” लिखा हुआ है। नीचे नेवी ब्लू रंग की पैंट, काले-नीले रंग के जूते तथा सिल्वर रंग जैसे मोजे पहने हुए हैं
अपराध दर्ज, पहचान के प्रयास जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को अनुसंधान में ले लिया गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के थानों एवं गुमशुदगी रजिस्टर में भी मिलान कराया जा रहा है।
जानकारी मिलने पर किया जाएगा सूचित
थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होते ही परिजनों को सूचित किया जाएगा तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल गोविंदपुरा थाने से संपर्क करें।
