भगवानदास सबनानी ने सेवनिया गौड़ में सामुदायिक भवन निर्माण का किया भूमि पूजन

संतोष योगी की खबर

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने वार्ड क्रमांक 26 अंतर्गत सेवनिया गौड़ में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु शनिवार को विधिवत भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

भूमि पूजन के अवसर पर विधायक सबनानी ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से क्षेत्र की जनता को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुगम स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे भवन समाज में समरसता, सामाजिक एकता और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने बताया कि वार्ड 26 सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नाली निर्माण से लेकर फ्लाईओवर निर्माण तक विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। आने वाले समय में कई बड़ी योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा, जिससे संपूर्ण क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य आर.के. सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष हेमंत बड़गैया, अनुसूचित जनजाति कार्यालय मंत्री दिनेश परमार, वरिष्ठ नेता लीलेन्द्र मारण, अर्जुन यादव, पंकज त्रिपाठी, मुन्ना पुरी, रंजीत पटेल, कमलेश बड़गैया, बलवंत पटेल, रूप सिंह मारण, जगदीश मारण, सुधीर पाठक, आकाश गौर, डीपी शर्मा, आशीष सिंगौर, लक्की लोंगरे, अमर मालवीय, राजकुमार पटेल, राहुल मारण, कमल मारण, सुधा सिंह, माया यादव, नवीन गौर, भगीरथ सिसोदिया, किशन राठौर, कमल मीणा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।