मध्य मालवा क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, सभी पदाधिकारियों ने समाज उत्थान का लिया संकल्प

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल (मध्य मालवा)। मध्य मालवा क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा के तत्वावधान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता छिरोरिला रामगोपालडल्लू भैया मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता सोनी ने की इस अवसर पर सभी पदाधिकारी को गोपनीयता एवं निष्ठा की शपथ ग्रहण की। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली और समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का प्रण लिया।

समारोह में लकी गुप्ता सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

समारोह के दौरान समाज हित में आगामी योजनाओं एवं भविष्य की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर दीपक सावला, अमर चंद कठिल, आर.एन. गुप्ता, राधेलाल गेड़ा, वीरेन्द्र सोनी (अध्यक्ष), राजेश नीखरा (कोषाध्यक्ष), रामकुमार नीखरा (मंत्री)। आदि उपस्थित रहे