अस्पताल निदेशकों द्वारा डा विशाल सिंह बघेल का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित
अस्पताल निदेशकों द्वारा डा विशाल सिंह बघेल का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल डॉ. विशाल सिंह बघेल (अध्यक्ष, यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन) को भारतीय जनता पार्टी - चिकित्सा प्रकोष्ठ, मध्य प्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर एक गरिमामय अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व के सम्मान में तथा चिकित्सा समुदाय और स्वास्थ्य नीतियों को सशक्त बनाने की दिशा में उनके सक्रिय एवं गतिशील नेतृत्व के समर्थन और सामूहिक शुभकामनाएँ व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अस्पताल संचालक एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। डॉ. जीशान अहमद, डॉ. जे. पी. पालीवाल सहित कई वरिष्ठ डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. बघेल को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा। उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. विशाल सिंह बघेल के नेतृत्व में चिकित्सा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और निजी अस्पतालों के हितों की रक्षा हेतु प्रभावी पहल की जाएगी। इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में डॉ. विशाल सिंह बघेल ने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा और उत्तरदायित्व का अवसर है। उन्होंने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे चिकित्सा समुदाय की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
