प्रकाश नरवारे बने समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महासचिव
प्रकाश नरवारे बने समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महासचिव
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए प्रकाश नरवारे को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव प्रकाश नरवारे ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
प्रकाश नरवारे ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय को मजबूत करना और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे प्रदेशभर में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सतत सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
