मार्च को होली जुलूस व स्थानीय अवकाश की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

चंद्रशेखर तिवारी, बालिस्ता रावत ने श्री हिंदू उत्सव समिति रजि.63 भोपाल के द्वारा 4-मार्च को होली पर्व की जुलूस निकालने एवं स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा ज्ञापन ।

         श्री हिंदू उत्सव समिति रजि.63 भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि 3 मार्च को ग्रहण होने के कारण परंपरानुसार होली का पर्व उक्त तिथि को मनाया जाना संभव नहीं है, धार्मिक मान्यताओं एवं शास्त्रीय परंपराओं के अनुसार ग्रहण काल में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं ।

      श्री हिंदू उत्सव समिति रजि.63 भोपाल के द्वारा 4-मार्च को पारंपरिक, सांस्कृतिक भव्य होली जुलूस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक संगठनों सहित हजारों नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है, यह जुलूस नगर की सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक समरसता एवं उत्सव धर्मिता का प्रतीक है ।

       श्री हिंदू उत्सव समिति रजि.63 भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, महामंत्री बालिस्ता रावत, उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, सह भंडारी अर्जुन सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ विश्वकर्मा व डॉ.प्रहलाद शर्मा ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंप कर जनभावनाओं एवं धार्मिक परंपराओं को दृष्टिगत रखते हुए 4 मार्च को होली का पर्व जुलूस के अवसर पर आमजन, शासकीय/अशासकीय कर्मचारी, विद्यार्थी व व्यापारी वर्ग इस पर्व में सहभागिता कर सकें तथा आयोजन सुचारू एवं गरिमामय रूप से संपन्न हो सके इसलिये भोपाल जिले में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की ।