भोपाल: नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों का ज्ञापन 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल: मध्य प्रदेश सफाई मजदूर कल्याण संघ, प्रदेश शाखा भोपाल ने नगर निगम भोपाल के कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा, प्रांतीय अध्यक्ष चैन सिंह चौहान के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें 1996 से 29-दिवसीय आधार पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थाईकरण, विनियमित सफाई कर्मचारियों का स्थाईकरण, बीमार कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सेवा निवृत्ति एवं अनुकंपा नियुक्ति, पति-पत्नी दोनों कार्यरत होने पर किसी की मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति, रिक्त पदों पर विशेष सेल बनाकर नियुक्ति, प्रतिमाह ₹2000/- का मेडिकल भत्ता, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को वाहन और ईंधन भत्ता, योग्य कर्मचारियों को लिपिक और उप स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति, नगर निगम में लगभग 2000 रिक्त सफाई कर्मचारियों के पद, सभी सफाई मित्रों को समय पर वर्दी, वर्षा ऋतु में रेनकोट और सर्दी में गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर उपस्थित थे: चैन सिंह चौहान, किरण चौधरी, श्यामलाल मैना, गणेशाय पारोचे, दिलिप श्रवण, रितेश मेना, शेखर श्रवण, विक्की पारोचे, कोलार अध्यक्ष, मुकेश पारौचे, एड. हरीकिशन गौहर, एड. अमृत बाबू, नरबारे एवं .कई कार्यकर्ता मौजूद रहे