कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 जनसुनवाई में हरदा निवासी श्रीमती सलोनी साहू ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदिका की पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। ग्राम पिडगांव के किसानों ने आवेदन देकर खेत में जाने के रास्ते पर पुलिया बनवाने की मांग की, जिस पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को किसानों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आउटसोर्स डाटा एन्ट्री ऑपरेटर्स ने तीन माह का लंबित वेतन तथा एरियर भुगतान कराने की मांग की, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। हरदा निवासी आदित्य सिंह ने ग्राम गोंदागांव स्थित अपनी जमीन के सीमांकन की पुष्टी कराकर रिकार्ड दुरूस्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार टिमरनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में हरदा निवासी उषा बाई ने आवेदन देकर पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने तथा खाद्यान्न पर्ची दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को पात्रता अनुसार आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।