14वीं निःशुल्क वैष्णो धाम महायात्रा: 175 श्रद्धालुओं को मिलेगा माता के दर्शन का सौभाग्य
14वीं निःशुल्क वैष्णो धाम महायात्रा: 175 श्रद्धालुओं को मिलेगा माता के दर्शन का सौभाग्य
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। श्री माता वैष्णो देवी भक्त सेवा समिति, भोपाल द्वारा 14वीं निःशुल्क वैष्णो धाम महायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति विगत 14 वर्षों से भोपाल एवं आसपास के गांवों-बस्तियों के आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे श्रद्धालुओं को, जिन्होंने कभी माता के दर्शन नहीं किए हैं, उन्हें पवित्र धाम के दर्शन के लिए ले जाती आ रही है।
समिति के संयोजक विजय खण्डेलवाल के नेतृत्व में हर वर्ष लगभग 175 श्रद्धालु जात-पात के भेदभाव को भुलाकर कंधे से कंधा मिलाकर यात्रा पर निकलते हैं। यह यात्रा पवित्र धाम वैष्णो देवी मंदिर, कटरा (जम्मू) तक आयोजित की जाती है।
समिति के सचिव आयुष खण्डेलवाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता एवं कुटुंब प्रबोधन है। समिति का नारा है — “जात पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई” — जो समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
इस वर्ष यात्रा के साथ सामाजिक सरोकार को भी जोड़ा गया। करुणापथ फाउंडेशन द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 151 सिंदूर के पौधों का रोपण किया गया तथा भारत के वीर सैनिकों का सम्मान भी किया गया।
समिति का यह सेवा कार्य समाज में आस्था, एकता और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
