कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के सतत प्रशिक्षण को नई दिशा देना है-रविन्द्र यति

भोपाल जिले की पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला संपन्न 7 मार्च से मंडल प्रशिक्षण वर्ग व 15 अप्रैल से जिला प्रशिक्षण वर्ग होंगे आयोजित

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 

भोपाल नगर के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि कार्यशालाओं का मूल उद्देश्य संगठनात्मक सशक्तिकरण, विचारधारा की गहन समझ तथा कार्यकर्ताओं के सतत प्रशिक्षण को नई दिशा प्रदान करना है। कोई भी संगठन केवल पदों और संरचना से मजबूत नहीं होता, बल्कि उसके पीछे कार्यरत प्रशिक्षित, अनुशासित और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ता ही उसकी वास्तविक ताकत होते हैं। भारतीय जनता पार्टी का संगठन व्यक्ति निष्ठ नहीं, बल्कि विचारनिष्ठ है। हमारे लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की मूल विचारधारा, इतिहास, नीतियों और कार्यपद्धति को गहराई से समझे तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक उसे प्रभावी रूप से पहुंचाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, संवाद कौशल, जनसंपर्क के आधुनिक साधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इससे कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे समाज के बीच और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। श्री यति ने बताया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडल प्रशिक्षण वर्ग एवं 15 अप्रैल से 20 मई तक जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जायेंगे। 

इस अवसर पर भाजपा भोपाल के संभाग प्रभारी एवं नागदा विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, भोपाल जिला प्रभारी एवं शुजालपुर के पूर्व विधायक श्री जसवंत सिंह हाड़ा, मध्य विधानसभा के पूर्व विधायक श्री ध्रुवनारायण सिंह, महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, वरिष्ठ नेता श्री शैलेंद्र शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक श्री मनोज राठौर सहित जिला पदाधिकारीगण, मोर्चा अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, मंडल महामंत्रीगण, पार्षदगण एवं मंडल टोली के सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ जिला प्रभारी श्री जसवंत सिंह हाड़ा ने किया, जबकि समापन सत्र को डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती आरती अनेजा ने आभार प्रदर्शन कर सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

(राजेंद्र गुप्ता)

जिला मीडिया प्रभारी

9826056796