करोंद बायपास स्थित पोडार वर्ल्ड स्कूल में निःशुल्क मेडिकल कैंप 28 फरवरी को

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। करोंद बायपास, बदवई रोड स्थित पोडार वर्ल्ड स्कूल में शनिवार, 28 फरवरी को निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर त्रिप्ती हॉस्पिटल लालघाटी, भोपाल के सहयोग से आयोजित होगा।

कैंप प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित रहेगा और सभी के लिए खुला रहेगा। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को प्रोत्साहित करना है, ताकि बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो सके।

विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।