धार्मिक उल्लास से गूंजेगा कोलार: भव्य निशान यात्रा एवं फाग महोत्सव 27-28 फरवरी को
धार्मिक उल्लास से गूंजेगा कोलार: भव्य निशान यात्रा एवं फाग महोत्सव 27-28 फरवरी को
संतोष योगी की खबर 99932 68143
कोलार, भोपाल।श्री खाटू श्याम आराधना ग्रुप द्वारा 27 एवं 28 फरवरी 2026 को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में निशान यात्रा, द्वादशी संकीर्तन एवं फाग महोत्सव का भव्य आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
27 फरवरी को निकलेगी भव्य निशान यात्रा
27 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से “प्रभु इच्छा तक” भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा चुना भट्टी स्थित काली जी के मंदिर से प्रारंभ होकर खाटू श्याम कोलार मंदिर ए-सेक्टर पहुंचेगी। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ यात्रा में सम्मिलित होंगे।
28 फरवरी को द्वादशी संकीर्तन एवं फाग महोत्सव
28 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से द्वादशी संकीर्तन एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। “होली खेले रे… कन्हैया राधा के संग” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में भक्ति और रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
भजन एवं संकीर्तन प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध भजन गायक एवं कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
अंजन प्रवाहक: राजेश निखाड़े
भजन प्रवाहक: मीनाक्षी सिंह, मनोरमा सिंह
गजन प्रवाहक: कविता सक्सेना
भजन प्रवाहक: पूनम
मजन प्रसाहक: संतोषी साहू, सरस्वती
सुप्रसिद्ध भजन गायिका एवं समाज सेविका: श्रीमती राखी परमार
आयोजन समिति
इस भव्य आयोजन की आयोजक सुनीता दिनेश मेहरा एवं समस्त महिला मंडल कोलार हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लेने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
