भोपाल में ऑल फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न, हीरालाल चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष
भोपाल में ऑल फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न, हीरालाल चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल, ऑल फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 23/02/2026 को संगठन के अध्यक्ष श्री राजकुमार रत्नाकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश के समस्त प्राइवेट फार्मेसी कॉलेज एवं प्राइवेट विश्वविद्यालयों के समन्वय, विकास एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नई नियुक्ति की घोषणा की गई।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री हीरालाल चौधरी को मध्यप्रदेश के सभी प्राइवेट फार्मेसी कॉलेज एवं प्राइवेट विश्वविद्यालयों के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण मध्यप्रदेश रहेगा।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चौधरी के नेतृत्व में फार्मेसी क्षेत्र को नई दिशा, सशक्त नेतृत्व एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी तथा प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा एवं संस्थानों के विकास को गति मिलेगी।
