हंडिया में गौ सम्मान आह्नान अभियान को मिली मजबूती, अभिषेक लोधी बने तहसील प्रचारक
हंडिया में गौ सम्मान आह्नान अभियान को मिली मजबूती, अभिषेक लोधी बने तहसील प्रचारक
भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की 7805953532
हंडिया। आगामी 27 अप्रैल 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले “गौ सम्मान दिवस” को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के उद्देश्य से संविधान के दायरे में रहकर यह अभियान पूरे भारत में चलाया जाएगा। इसी क्रम में हंडिया तहसील से गौ सेवक अभिषेक लोधी को तहसील प्रचारक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के गौ सेवकों में हर्ष का माहौल है।
अभियान के तहत देश की लगभग 5000 तहसीलों, ब्लॉकों, अनुमंडलों एवं जिला कार्यालयों पर पहुंचकर तहसीलदार, ब्लॉक अधिकारी, अनुमंडल अधिकारी और जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान साधु-संतों और गौ सेवकों के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। अभियान में नंदी भगवान को प्रधान एवं गौ माता को संरक्षक मानते हुए देशभर में गौ हत्या पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र सरकार से कठोर कानून बनाने की मांग की जाएगी। साथ ही गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
हंडिया तहसील में अभिषेक लोधी को प्रचारक बनाए जाने के बाद अभियान को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय गौ सेवकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित होगा।
