साई धाम सिराली में रक्तदान शिविर सफल, 70 यूनिट रक्त संग्रहित

भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो चीफ – संजय योगी | 7805953532

सिराली/हरदा। जिला अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से साई धाम सिराली में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 70 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल हरदा में इन दिनों रक्त की अत्यधिक कमी महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए साई धाम समिति द्वारा यह सराहनीय पहल की गई। अस्पताल से आई चिकित्सकीय टीम ने लगातार चार घंटे तक अपनी सेवाएं देते हुए रक्त संग्रह की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया। समाजसेवी श्री मनोहर दास अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए साई धाम की इस पहल की प्रशंसा की। वहीं श्री दयाशंकर करोड़े ने जिला अस्पताल से आई टीम एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिविर में मनोहर दास अग्रवाल, नर्मदा प्रसाद (नन्नू भैया) जानी, माणक चंद सेठ, कुंजबिहारी सोमानी, दिनेश करोड़े, दयाशंकर करोड़े, वेदप्रकाश शर्मा, बंटी भायरे, राहुल शाह, शिवदास गुर्जर, मथुरादास बुचा, बीजू शास्त्री, लालू राजपूत, नारायण बाके, दिना करोड़े, अंकित मोकाती, भगवान सिंह राजपूत एवं मुकेश टाले सहित अनेक गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

साई धाम की इस जनहितैषी पहल को जिला स्तर पर सराहा गया। माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा भी शिविर की प्रशंसा करते हुए आयोजकों को सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने भविष्य में भी जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया। शिविर की सफलता से क्षेत्र में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को और अधिक बल मिला