थाना मंगलवारा, भोपाल में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। थाना मंगलवारा क्षेत्र में आगामी त्योहारों होली, रंगपंचमी एवं ईद के मद्देनज़र आज थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्री अजय कुमार सोनी ने की।

बैठक में थाना प्रभारी श्री सोनी ने सभी होलिका उत्सव समितियों से अपील की कि होली और रंगपंचमी का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह भी किया गया।

इस अवसर पर शांति समिति एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यगण सहित होलिका उत्सव समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में त्योहारों के दौरान जुलूस मार्ग, ध्वनि नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का संयोजन थाना संयोजक महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।