भोपाल जिले के 7 मदिरा समूहों का ई-टेंडर से होगा निपटान

02 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे खुलेगा टेंडर, 27 फरवरी तक जमा होंगे आवेदन

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त, जिला भोपाल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के तहत भोपाल जिले के 7 मदिरा समूहों का निपटान ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑफर) प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में फुटकर कम्पोजिट मदिरा दुकानों/समूहों का निपटान 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि के लिए किया जाना है। भोपाल जिले में कुल 20 मदिरा समूहों में शामिल 87 कम्पोजिट मदिरा दुकानों में से प्रथम चरण में 7 मदिरा समूहों की 29 दुकानों का निपटान किया जाएगा।

इन समूहों का होगा निपटान

बागसेवनिया समूह (05 दुकान) – आरक्षित मूल्य ₹12,18,92,058

हबीबगंज चौराहा समूह (04 दुकान) – ₹12,06,28,011

मानसरोवर चौराहा समूह (05 दुकान) – ₹10,79,39,976

रत्नागिरी जाटखेड़ी समूह (05 दुकान) – ₹5,46,89,526

खजूरी कला समूह (03 दुकान) – ₹5,23,19,586

जहांगीराबाद समूह (04 दुकान) – ₹4,80,16,783

श्यामला समूह (03 दुकान) – ₹1,63,17,661

वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित वार्षिक मूल्य 30 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ 35 लाख रुपये तक तय किए गए हैं।

27 फरवरी तक जमा होंगे टेंडर

उक्त 7 मदिरा समूहों के ई-टेंडर 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्ट्रेट भोपाल में गठित जिला निविदा समिति के समक्ष जमा किए जाएंगे। टेंडर 02 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे खोले जाएंगे।

इच्छुक आवेदक निर्धारित शर्तों, नियमों एवं अन्य जानकारी के लिए सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय, भोपाल में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आबकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://excise.mp.gov.in� एवं एमपी ई-टेंडर पोर्टल https://mptenders.gov.in� पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।