वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर महापौर मालती राय ने अर्पित की श्रद्धांजलि
वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर महापौर मालती राय ने अर्पित की श्रद्धांजलि
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। महान राष्ट्रभक्त एवं स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर धर्म कांटा, छोला रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोपाल की महापौर मालती राय ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्री राजू कुशवाह, पार्षद श्रीमती शिखा गोहल, मंडल अध्यक्ष श्री अजय राहुल, पूर्व पार्षद श्री महेश मालवीय, श्री विष्णु राठौर, श्री पंकज चौकसे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वीर सावरकर के राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन साहस, संघर्ष और राष्ट्र समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। उनका योगदान देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
