वीर सावरकर जी की 60वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा आयोजित

संतोष योगी की खबर 99932 68143

*भोपाल। सांस्कृतिक एवं खेल संरक्षण समिति द्वारा कोटरा सुल्तानाबाद स्थित वीर सावरकर बाल उद्यान में भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विनायक दामोदर सावरकर जी की 60वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।*

इस अवसर पर मुख्य अतिथि झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक श्री महेंद्र दवे ने वीर सावरकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वीर सावरकर जी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ संघर्ष किया। उनके क्रांतिकारी आंदोलनों के कारण अंग्रेजों ने उन्हें अनेक अमानवीय यातनाएं दीं और दो बार काला पानी (अंडमान) की सजा सुनाई। वे न केवल एक प्रखर स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि हिंदू महासभा के दो बार अध्यक्ष पद को सुशोभित कर राष्ट्रवाद की भावना को सशक्त करने वाले महान चिंतक भी थे।

सभा में समिति के सचिव श्री मुकेश गुप्ता, श्री संतोष ब्रह्मभट्ट, श्री विकास शर्मा, शबरी मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत बड़गैया, श्रीमती तारा सहवानी, श्री नंदू तेलकर, श्री प्रदीप त्रिपाठी, श्री राजेंद्र राठौड़, पं. उमाशंकर तिवारी, श्री राजू अनेजा सहित संस्कृति समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।