महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् राष्ट्रीय बजरंगदल का विराट राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न।

सुरेश आचार्य बने राष्ट्रीय बजरंगदल मध्यभारत प्रान्त अध्यक्ष।

संतोष योगी की खबर 99932 68143

महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् एवं राष्ट्रीय बजरंगदल के तत्वावधान में भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में मध्यभारत, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, बंगाल सहित देश के 41 प्रांतों से 5000 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विशेष रूप से नेपाल से भी संगठन के पदाधिकारी इस अधिवेशन में सम्मिलित होने पहुँचे।

अधिवेशन के दौरान संगठन के संस्थापक एवं संरक्षक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर राष्ट्र और धर्म की उन्नति हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा करते हुए सुरेश आचार्य को राष्ट्रीय बजरंगदल का मध्यभारत प्रान्त अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और संगठन विस्तार का संकल्प लिया।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए डॉ. तोगड़िया ने घोषणा की कि राष्ट्रीय बजरंगदल देशभर में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र प्रारंभ करेगा, जिनका उद्देश्य धार्मिक जागरण, संस्कार निर्माण और सामाजिक एकता को सशक्त करना होगा।

साथ ही बहनों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक विशेष सुरक्षा यंत्र का प्रदर्शन किया गया। संगठन द्वारा प्रदर्शित इस यंत्र के एक बटन दबाते ही विद्युत झटका उत्पन्न होता है, जिससे आपात स्थिति में आत्मरक्षा की जा सके। जानकारी के अनुसार इस यंत्र के माध्यम से लगभग 200 लोगों को नियंत्रित करने की क्षमता बताई गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिर्च पाउडर स्प्रे की भी लॉन्चिंग की गई।

अधिवेशन में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता, धर्मरक्षा एवं राष्ट्रहित के विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की गई तथा आगामी कार्ययोजना का खाका प्रस्तुत किया गया।

यह राष्ट्रीय अधिवेशन संगठन की शक्ति, अनुशासन और विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध हुआ।