इंजीनियर अजय तिवारी ने चंद्रशेखर आज़ाद को नमन कर युवाओं को दिया राष्ट्रनिर्माण का संदेश

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सवर्ण अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय संविदा कर्मचारी महासंघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी ने भोपाल पहुंचकर अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है। उनका संघर्ष हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

इंजीनियर अजय तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में देश और समाज को जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार युवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करें, सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें तथा भ्रष्टाचार और अन्याय के विरुद्ध सजग रहें।

उन्होंने आगे कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का सपना एक सशक्त, आत्मनिर्भर और संगठित भारत का था। आज का युवा यदि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार ले, तो देश प्रगति के नए आयाम स्थापित कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी देशभक्ति के नारों के साथ महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।

अंत में इंजीनियर अजय तिवारी ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद के प्रति।