परशुराम सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडेय का बड़ा बयान, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
परशुराम सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडेय का बड़ा बयान, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल परशुराम सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सांसद साक्षी महाराज और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेते हुए सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े किए।
सुनील पांडेय ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियां सवर्ण समाज के हितों के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि लगातार लागू किए जा रहे नए नियमों और नीतियों से स्वर्ण समाज को नुकसान पहुंच रहा है।
उन्होंने हाल ही में पेश किए गए बजट पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि बजट में सवर्ण समाज के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। उनके अनुसार, समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं और राहत नहीं दी गईं।
पांडेय ने आगामी 2028 और 2029 के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो इसका राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है।
उन्होंने अंत में कहा कि परशुराम सेवा संगठन सवर्ण समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए आगे भी आवाज उठाता रहेगा।
